उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुचाई प्रखंड क्षेत्र के कुजांडीह गांव में काफी हर्ष उल्लास के साथ वार्षिक जंताल पूजा किया गया।देउरी बोलो नायक के द्वारा सुबह से उपवास रखकर विधिवत अंधारी पाठ पाऊडी झुमकेशरी व ग्राम देवी जैसे विभिन्न देवी स्थानों पर पूजा अर्चना किया। गया। वार्षिक जंताल पूजा में गांव की सुख शांति समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए नाया चावल फल फुल की भोग चढ़ाया। मालुम हो कि जंताल पूजा कुंजाडीह गांव के प्रसिद्ध पूजा है। श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर भेड़ा बकरा बतख का बली चढ़ाया। व अपने परिवार की सुख शांति के लिए माथा टेका। वहीं जंताल पूजा में आस पास गांव के सभी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वार्षिक जंताल पूजा में मुख्य रूप से दीनबंधु सिंह पात्र ग्राम मुंडा माडवारी हेंब्रम तरणी कुराल जगबंधु लेंका भवानी आदित्य जयंत कर गोपीनाथ नायक जगदीश सिंह देव सुभाष प्रधान निलेश आदित्य महेश नापित संतोष नापित अजीत लेंका आदि मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



