दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर विधान सभा सीट पर जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार अर्चना चंद्र यादव को अपार जन समर्थन मिल रहा है। अर्चना चंद्र यादव की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिलाएं उन्हें “घर की बेटी” मानकर समर्थन कर रही हैं।अर्चना चंद्र यादव ने अपने प्रचार अभियान में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों की समस्याओं को समझने की कोशिश की है और उनके समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की बात कही है। नबीनगर विधानसभा चुनाव में अर्चना चंद्र यादव का मुख्य मुकाबला जदयू के चेतन आनंद और राजद के आमोद चंद्रवंशी से है।अर्चना चंद्र यादव की उम्मीदवारी ने नबीनगर की सियासत में नई जान फूंक दी है और लोग उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। अर्चना चंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा, “अब नबीनगर की आवाज़ दबेगी नहीं, सुनी जाएगी ।नबीनगर विधानसभा चुनाव में अर्चना चंद्र यादव की जीत की संभावनाओं को देखते हुए, उनके समर्थकों में काफी उत्साह है। अर्चना चंद्र यादव की राजनीतिक समझ और अनुभव को देखते हुए मतदाताओं का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



