दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) मंगलवार को काग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के औरंगाबाद जिले के औरंगाबाद सदर और कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सरकार दिल्ली से नरेंद्र मोदी और अमित शाह चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में वोट चोरी नहीं हुई, तो महागठबंधन की सरकार बनेगी। राहुल गांधी ने नालंदा में एक अच्छे विश्वविद्यालय की स्थापना का वादा किया, जिसमें चीन, जापान, थाईलैंड सहित कई देशों से लोग पढ़ने आएंगे। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन बिहार में बनने चाहिए मेड इन चीन नहीं हमें ऐसा बिहार बनाना है कि मोबाइल फोन मेड इन बिहार बने। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वे 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री है लेकिन बिहार में शिक्षा ,स्वास्थ्य और रोजगार के लिए कुछ नहीं किया।उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवार को वोट देने की अपील की।इस दौरान राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हटाने के लिए जनता तैयार है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार का विकास होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।राहुल गांधी की इस सभा से महागठबंधन के उम्मीदवारों का हौसला बढ़ा है ।अब देखना यह है कि राहुल गांधी की इस अपील का जनता पर क्या असर पड़ता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



