google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गजना धाम में आर्द्रा मेला’ का होगा भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नवीनगर (बिहार )आस्था और परंपरा का महासंगम। पौराणिक महत्व रखने वाले गजना धाम में सालाना लगने वाले सुप्रसिद्ध आर्द्रा मेला की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इस बार मेला 22 जून से 6 जुलाई तक 15 दिनों तक चलेगा। मेले की सुव्यवस्था और सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में एक अहम बैठक हुई।बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि 23 जून को शाम 4:00 बजे पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ आर्द्रा मेले का आधिकारिक उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।मेले की रणनीति तय करने के लिए आहूत इस विशेष बैठक की अध्यक्षता महंत अवध बिहारी दास ने की। संचालन महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया।

बैठक में मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी गई। निर्णय लिया गया कि पेयजल,टेंट,लाइटिंग आदि की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। मेले को अनुशासित और सुरक्षित बनाने के लिए क्षेत्र के सभी माननीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा जिला व पुलिस प्रशासन को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। प्रशासनिक सहयोग से भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था संभाली जाएगी।बैठक में रामजी सिंह, भृगु नाथ सिंह, अरविंद कुमार पासवान, अनिल सिंह, अजित तिवारी, विंध्याचल सिंह, अरुण सिंह, अरुण मेहता, मिथिलेश सिंह, कर्मदेव रजवार, शिव कुमार सिंह, रामराज पासवान, बिनोद ठाकुर, अरविंद सिंह सहित मंदिर समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।गजना धाम की मान्यता है कि आर्द्रा नक्षत्र में लगने वाले इस मेले में दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी कारण बिहार-झारखंड के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)