google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ ने चलाया एरिया डोमिनेशन एवं सर्च अभियान


दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह

बांका/चांदन: पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश के निर्देश पर प्राप्त सुचना पर बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में एस एस बी के असिस्टेंट कमांडेंट एवं आंन्दपुर ओ पी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के संयुक्त में शुक्रवार 10 फरवरी को नक्सल प्रभावित क्षेत्र के पहाड़ी इलाका पिलूवा दहिवारा,हरदिया पड़रिया आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर नक्सलियों एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एरिया डोमिनेशन एवं सर्च अभियान चलाया। हालांकि कोई सफलता हाथ नहीं लगी‌।


सर्च अभियान में एसएसबी बटालियन के साथ आनंदपुर ओपी के एएसआई श्याम जी रजक एवं दर्जनों बाइकर्स सुरक्षा बल सामिल थे। ज्ञात हो कि आने होली पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश के निर्देश पर क्षेत्र की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को लेकर बांका पुलिस काफी गंभीर है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)