नोएडा समाज जागरण
सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा रामचरितमानस पर किए गए अभद्र टिप्पणि पर विरोध थमने का नाम नही ले रहा है। जहाँ एक तरफ साधु संतो ने मोर्चा खोल रखा है वही दूसरी तरफ विभिन्न समाजिक व धार्मिक संगठन भी टिप्पणि को लेकर ज्ञापन सौप रहे है और जल्द से जल्द श्री मोर्य को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रहे है। हालांकि लोगों का यह भी मानना है कि कानून तो सिर्फ गरीबों के लिए श्री मौर्य तो स्वयं एक बहुत बड़े नेता रहे है और उनकी सुपुत्री भारतीय जनता पार्टी में सांसद है। फिलहाल श्री मौर्य सपा के सिरमोर बने हुए है और माना जा रहा है कि यह सभी ब्यान सपा प्रमुख के इशारे पर ही दिया गया है।
रामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणि के विरोध में आज ग्रेटर नोएडा सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विरोध में कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द दोषी को जेल भेजने की मांग की।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सनातन धर्म ग्रंथ रामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी की एवं उनके अनुयायियों ने रामचरितमानस को पढ़कर जलाया जिसका संगठन वा पार्टी कड़ा विरोध करती है एवं शासन प्रशासन से अनुरोध करती है कि इन सभी मूर्खों को जल्द से जल्द जेल की सलाखों के पीछे करें।
ज्ञापन देने वाले शिष्टमंडल में केंद्रीय उप-प्रवक्ता बहन सोनम दीदी, भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा नोएडा के जिला सचिव रत्नेश राय, नोएडा(BSCP)अध्यक्ष-उपाध्यक्ष अभय चौहान, सुनील सिंह, प्रचार मंत्री नरेंद्र भदोरिया, संगठन वा पार्टी के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्यों की उपस्थित पूर्ण रूप से सराहनीय रही जिसमें भैया शिव सागर ,कमलेश तिवारी, धीरज शर्मा, हीरालाल, ज्ञान बाबू , गुड्डू , रोहित यादव, नीलेश, रामभजन, अमित,जगनेश, राम बहादुर, रामलखन, विपिन, अतुल, कमलेश, राकेश, आशीष, मोहन, अंकित, राजकुमार प्रजापति, सौरव, शुभम, मंटूराम, नीतू , रिंकी , रितु, रिया, अनुसुइया, गुड़िया, डाली, सुमन, पूजा, अभिलाषा, रेखा, यशोदा,योगिता उपस्थित रहे।
अतः मैं आप सभी का भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा-नोएडा की ओर से हृदय से धन्यवाद करता हूं मां गुरुवर इसी प्रकार हम सबको शक्ति-भक्ति और आत्मज्ञान का वरदान दे ताकि हम सभी अधर्मी-अन्यायों का विरोध कर सकें
- 9.87 करोड़ की योजना के बावजूद बदहाल रमजान नदी, गंदे पानी में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जनपूजा पर लाखों-करोड़ों खर्च, मां की विदाई के लिए स्वच्छ घाट तक नहीं! सामने छठ महापर्व, सौंदर्यीकरण के दावों पर सवाल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।किशनगंज शहर की रमजान नदी की बदहाली ने 9.87 करोड़ रुपये की सौंदर्यीकरण योजना और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को रमजान नदी के…
- कार-टेंपो की भीषण टक्कर में तीसरे घायल की भी मौत, विजयादशमी का मेला देखने जा रहे थे मृतकनधिरा जंगल के मोड़ पर हुआ हादसा, 12 वर्षीय अंकुश और 23 वर्षीय राजकुमारी की मौके पर गई थी जान सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र में रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार शाम कार और टेंपो की भीषण टक्कर में घायल टेंपो चालक की भी मौत हो गई। हादसे में इससे पहले दो लोगों की मौके पर ही…
- मारकुंडी घाटी में दंपति की मौत के मामले में अदालत सख्त, चार लोगों पर एफआईआर का आदेशकरीब तीन माह पुराने मामले में सीजेएम अदालत का निर्देश, एक सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा गुरमा-सोनभद्र। मारकुंडी घाटी में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) पंकज की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने चोपन थानाध्यक्ष को मामले में नामजद चार लोगों…
- चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौतउमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चंदिया रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार रात करीब 9 बजे रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की जान चली गई। घटना की खबर से…
- गरीबों और भूमिहीनों को मालिकाना हक दिलाना सरकार की प्राथमिकता : शिवनारायण सिंहउमरिया में भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कांग्रेस पर लगाए आरोप उमरिया। नगर पालिका परिषद उमरिया के वार्ड क्रमांक 21 स्थित धावड़ा कॉलोनी में मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व भू-अधिकार योजना 2026 के अंतर्गत भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








