google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जीटीवी के रियलिटी शो, सारेगामा के टॉप 25 में अरगड़ा के शालिनी दुबे को शामिल किया गया है – प्रदीप शर्मा‌

दैनिक समाज जागरण , अनिल कुमार मिश्र ,ब्यूरोचीफ बिहार झारखंड प्रदेश / धनश्याम पाठक ब्यूरोचीफ, हजारीबाग/ विश्वनाथ आनंद वरीय संवाददाता मगध प्रमंडल.

8 सितंबर 2023,
झारखंड प्रदेश के रामगढ, जिला के अरगडा निवासी शालिनी दुबे का चयन जीटीवी के रियलिटी शो, सारेगामा के टॉप 25 में शामिल किया गया है . शालिनी दुबे को अपने गायिकी पर पूरा भरोसा है, उसे टॉप 12 में चयन होने की उम्मीद है, उसके परिवार वाले भी इसका इन्तज़ार कर रहे है, टॉप 12 का चयन शनिवार को होगा,

शालिनी दुबे ने सारेगामा के लिए पहला ऑडिशन कोलकाता और दूसरा ऑडिशन मुम्बई मे दिया था, वह अपनी गायिकी से संगीत के क्षेत्र में कई मुकाम हासिल कर चुकी है, वह भोजपुरी रियलिटी शो सुर संग्राम तथा बिग मैजिक गंगा के सारेगामापा मे रनर अप रह चुकी है,

शालिनी संगीत के क्षेत्र में शोहरत व नाम कमा चुकी है, शालिनी दुबे के पिता विश्वनाथ दुबे सरस्वती विद्या मंदिर सिरका मे संगीत शिक्षक है, उनकी माता सुचित्रा दूबे व बहन शेया दुबे है. उन्हे संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने पिता विश्वनाथ दुबे से मिली है, दिल्ली से संगीत मे मास्टर की डिग्री मिली है शालिनी दुबे की गायिकी से रामगढ जिले के लोगो व ब्राह्मण समाज को काफ़ी उम्मीद है,पहले भी कई बार ब्राह्मण समाज के द्वारा सम्मानित की गई है, विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा व जिला अध्यक्ष महेश मिश्र, श्याम शर्मा, नवीन पाठक ने सयुंक्त रूप से शुभ कामनाएँ व्यक्त किया है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)