कमल लोधा ब्यूरो चीफ दैनिक समाज जागरण
बैतूल जिले के ग्राम उड़दन में स्थित सतलोक आश्रम में जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के 73 वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में महाविशाल आध्यात्मिक सत्संग,महाविशाल भंडारे, गरीबदास जी महाराज की अमरवाणी का अखंड पाठ,रक्तदान व दहेज़ मुक्त विवाह समागम का आयोजन दिनांक 06 सितंबर से 08 सितंबर 2023 तक किया जा रहा है। इस महाविशाल तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन आश्रम में 51 जोड़ो का अंतर्जातीय विवाह मात्र 17 मिनिट में गुरुवाणी द्वारा संपन्न हुआ। इस विवाह में किसी प्रकार का आडंबर देखने को नहीं मिला,विवाह के सभी जोड़े सिंपल कपड़ो में बैठे रहे व अपने गुरुदेव जी की अमरवाणी को सुनकर सादगीपूर्ण तरीके से विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। आश्रम में लगे रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं की लाइन बड़ी लंबी थी, जिला चिकित्सालय बैतूल द्वारा 254 यूनिट रक्तदान लिया गया साथ ही 2372 भक्तात्माओं ने देहदान के फार्म भरवाएं।
आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 300×600 के स्थाई शेड के अलावा दो बड़े वॉटरप्रूफ डूम व कई वॉटरप्रूफ टेंट की भी व्यवस्था की गई।आश्रम समिति द्वारा बैतूल रेलवे स्टेशन से संगत को लाने ले जाने के लिए कई बसों की भी व्यवस्था को गई है। इस महाविशाल भंडारे के लिए देशी घी से बने बूंदी के लड्डू बनाए गए साथ ही देशी घी से निर्मित सब्जी-पूड़ी,दाल-चावल का भंडारा सभी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चौबीसों घंटे लगातार चल रहा है। फोर लाइन से लगे होल्डिंग्स व प्रदर्शनी के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज जी के उद्देश्य व वाणियां मन को आनंदित करने वाली है। रोड से जाने वाले राहगीरों ने आश्रम का ऐसा नजारा देखा वो देखते ही रह गया। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इतनी अधिक संख्या में लोगों के आने व लगातार बरसात होने के बाद भी सेवादार अपनी सेवाओं में डटे रहे व किसी भी प्रकार की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। संत रामपाल जी महाराज जी की सर्व संगत की और से सर्व धर्म प्रेमी जनता/समस्त मानव समाज को इस पापनाशक भंडारे में आने के लिए खुला निमंत्रण दिया गया था इसी के चलते पहले व दूसरे दिन कार्यक्रम में कई लाखो लोग आकर भंडारा ग्रहण कर चुके है। व कई जनप्रतिनिधि व पूरा प्रशासन इस महासमागम में पहुंचे व पूरी तरह सहयोग किया गया आश्रम के सेवादारों ने बताया कि 08 सितंबर 1951 को धरती पर अवतार संत रामपाल जी महाराज जी का जन्म हरियाणा प्रांत के गांव धनाना में हुआ,जिन्होंने वर्तमान में सर्व मानव समाज को सर्वधर्म ग्रंथो में वर्णित सतभक्ति विधि बताई है, ऐसे महापुरुष जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी का इस वर्ष 73 वां अवतरण दिवस पूरे धूम धाम से सतलोक आश्रम उड़दन सहित कुल 9 आश्रमों में मनाया जा रहा है। इस महाविशाल समागम का आयोजन जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के पावन सानिध्य में किया जा रहा है।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



