google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुरादाबाद पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अरमान सैफी व सैफ मंसूरी को मिला राहुल गांधी से मिलने का अवसर, शेरकोट का बढ़ाया गौरव

दैनिक समाज जागरण ब्यूरो शमीम अहमद जनपद बिजनौर

बॉक्स- पिछले 8 साल में राजनीति करियर का सबसे खूबसूरत पल राहुल गांधी जी से हाथ मिलाना – अरमान सैफी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी की भव्य और विशाल भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई। यह यात्रा मंडल मुरादाबाद के कांग्रेसियों में पार्टी संघर्ष के लिए नया संचार उत्पन्न कर गई। जिसमें बिजनौर जनपद से जिला अध्यक्ष शेरबाज़ पठान के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर यात्रा का जबरदस्त स्वागत किया। शेरकोट नगर से भी शेरकोट नगर कांग्रेस कमेटी के साथ पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता मुरादाबाद यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में मुरादाबाद पहुंचे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, व नगर महासचिव अरमान सैफी व नगर सचिव सैफ मंसूरी, नगर अध्यक्ष मैराज सिद्दीकी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी से हाथ मिलाने का अवसर प्राप्त हुआ। जिस तरह मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक जन सैलाब उमड़ा, जगह-जगह लोगों ने माननीय राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का स्वागत करने के लिए होर्डिंग लगाई प्रोग्राम किया उससे यह दर्शाता है कि 2024 में इंडिया गठबंधन फुल बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। राहुल गांधी जी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हाथ मिलाने का अवसर प्राप्त होने के बाद शेरकोट में अरमान सैफी, सैफ मंसूरी, मैराज सिद्दीकी को लोगों ने बधाइयां दी। इस दौरान अरमान सैफी ने कहा कि इंडिया गठबंधन को जिस तरह भाजपा सरकार तोड़ना चाहती थी लेकिन आज वही इंडिया गठबंधन फिर से बहुत मजबूती से खड़ा हो चुका है। और आगामी लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ने जा रहा है, 2024 का चुनाव हिंदुस्तान की जनता बेरोजगारी, लोकतंत्र की होती हत्या, महंगाई, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, के खिलाफ एकजुट होकर इंडिया गठबंधन को वोट देकर माननीय राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनने जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)