google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीआरसीएम क्रिकेट टूर्नामेंट में अरशद फाइटर्स ने मारी बाज़ी,11 रन से जीत दर्ज कर, की टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम

जबकि फियरलेस फाइटर्स उपविजेता रही, मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया

दैनिक समाज जागरण, ( महेन्द्र जावला बहल )

बहल, 15 अक्टूबर। आरसीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बहल में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में अरशद फाइटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फियरलेस फाइटर्स को 11 रन से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम में बीआरसीएम एजुकेशन सोसाइटी के निदेशक डॉ. एस. के. सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने की शक्ति विकसित होती है। उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा हैं, लेकिन खेल भावना, मेहनत और निरंतर अभ्यास ही सफलता की वास्तविक पहचान हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

बीआरसीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्राचार्य डॉ. अनुज शर्मा ने कहा कि कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया जाता है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक मजबूती और आपसी सहयोग की सीख भी देते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों और आयोजन से जुड़े सदस्यों को बधाई दी।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अरशद फाइटर्स और फियरलेस फाइटर्स के बीच खेला गया। अरशद फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फियरलेस फाइटर्स की टीम 92 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार अरशद फाइटर्स ने 11 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि फियरलेस फाइटर्स उपविजेता रही। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। टूर्नामेंट का समापन विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देने तथा विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग बनाए रखने का संदेश देने के साथ हुआ।
इस अवसर पर डॉ. एस. के. सिन्हा, निदेशक, बीआरसीएम एजुकेशन सोसाइटी; डॉ. अनुज शर्मा, प्राचार्य, बीआरसीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डॉ. एस. के. शुक्ला, प्राचार्य, बीआरसीएम लॉ कॉलेज, पवन पंघाल, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. विवेक, अमित कुमार, सुरेश कुमार, डॉ. रजनीश, राकेश कुमार सहित कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)