google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*प्रयागराज में हाईकोर्ट के अपर शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्रा पर फायरिंग, दूसरे अधिवक्ता की मौत; संपत्ति विवाद में हुआ था विवाद**

*कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी में वारदात, तीन पुलिस टीम गठित; आरोपियों की तलाश में दबिश**



**प्रयागराज।** प्रयागराज में हाईकोर्ट के अपर शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्रा और अधिवक्ता सतीश श्रीवास्तव के बीच संपत्ति संबंधी विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी में दोनों पक्षों के बीच वाद-विवाद हुआ। दोनों अधिवक्ता बताए गए हैं।



पुलिस के मुताबिक, प्रथम पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में दूसरे पक्ष के अधिवक्ता सतीश श्रीवास्तव को गोली लगी। उन्हें तत्काल उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

**पुलिस के अनुसार, मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।** घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

**दैनिक समाज जागरण | प्रयागराज**


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)