बाढ़ नियंत्रण को देखते हुए आगे और फिर खोले जा सकते हैं फाटक
दैनिक समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना अमवार के चर्चित बहुद्देशीय कनहर बांध मे मानसून की पहली बारिस से बांध में जलस्तर बढ़ते ही कनहर नदी अस्तित्व में आ गई. बीते एक साल से कनहर नदी में सिर्फ सुईसवाल से पानी निकल रहा था. लेकिन अब बांध में भरपूर पानी आने के बाद बुधवार को कुल 10 फाटक खुल गई. जिसके बाद कनहर नदी के दोनों किनारा पकड़कर नदी की जलधारा बहने लगी. सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम से बाढ़ नियंत्रण की अपडेट जारी की जा रही है. विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ से निकलने वाली कनहर नदी व पांगन नदी की हर घंटे कर्मचारियों द्वारा अपडेट लिया जा रहा है. बुधवार की शाम की शाम को क्रेस्ट लेबल 251.400 जलस्तर रहा. जेई नंदलाल यादव ने बताया कि बांध के 4 फाटक पहले से खुली हुई थी. लेकिन छत्तीसगढ़ में हुई बारिश से बढ़ती जलधारा को देखते हुए कुल 10 फाटक खोले गए हैं. बाढ़ नियंत्रण को देखते हुए आगे और भी फाटक खोले जा सकते हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



