google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एशियापिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए सूर्य दीप सिंह का हुआ चयन*


रंजीत तिवारी *रामेश्वर वाराणसी।* इंडोनेशिया में अगले महीने 5 से 14 जनवरी को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में वाराणसी के हरहुआ ब्लॉक स्थित ग्राम कृष्णापुर के निशानेबाज खिलाड़ी सूर्य दीप सिंह का चयन भारतीय शूटिंग टीम में 50 मीटर राइफल प्रोन प्रतिस्पर्धा में किया गया है।उन्होंने स्टेट,प्री नेशनल और नेशनल सभी प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किया है। 50 मीटर राइफल प्रोन प्रतिस्पर्धा में पूरे उत्तर प्रदेश में सूर्य दीप सिंह की पहली रैंक है।इसके अलावा सूर्य दीप सिंह 300 मीटर बिग बोर के भी खिलाड़ी हैं।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री(श्रम सेवायोजन समन्वय मंत्री) श्री अनिल राजभर जी ने सूर्य दीप सिंह को उनके अंतर्राष्ट्रीय चयन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए पदक प्राप्त करने के लिये प्रोत्साहित किया।

(फोटो)


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)