google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ठाकुरगंज के अशोक प्लाजा रेलवे गेट के निकट अटल स्मृति सुशासन सम्मेलन का हुआ आयोजन

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज। ठाकुरगंज के अशोक प्लाजा रेलवे गेट के निकट अटल स्मृति सुशासन सम्मेलन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल चित्र फोटो पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया।
कार्यक्रम बीजेपी बिहार प्रदेश के निर्देशानुसार, अधिवक्ता व जिला प्रवक्ता, कौशल किशोर यादव, की अगुवाई में सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ । भाजपा के दर्जनों वरिष्ठ नेता और सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन और उपदेश को याद किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी नेताओं ने बारी बारी से अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच संचालन, मुकेश हेंब्रम, ने किया। अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में /सुशील दास वरिष्ठ अधिवक्ता, सह भाजपा जिला अध्यक्ष, गोपाल मोहन सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष, कौशल झा जिला महामंत्री, बिजली प्रसाद सिंह जिला अध्यक्ष, गौतम चंद्रवंशी जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, अनिल महाराज, वरिष्ठ कार्यकर्ता, अतुल सिंह, नगर अध्यक्ष, शेखर चंद्र अग्रवाल वरिष्ठ कार्यकर्ता, मुकेश हेंब्रम मंडल अध्यक्ष, और संजय उपाध्याय जिला अध्यक्ष, शामिल थे इनके अलावा सैकड़ो महिला भी शामिल हुई। इस अवसर पर विजन केयर प्रोडक्ट सिलिगुरी द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों का आंखों की जांच किया गया।

portalratecard
portalratecard

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)