फोटो-5
दैनिक समाज जागरण
सिरसागंज। उत्तर प्रदेश सरकार की मातृशक्ति के प्रति जागरूक योजना मिशन शक्ति फेज 4 के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के कार्यालय पर जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने एक दिन के लिए श्री एम. डी. जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज की कक्षा 12 की छात्रा कु अवन्तिका शर्मा को जिला समन्वयक का कार्य सम्पादित करने के लिए प्रदान किया। सर्वप्रथम देश के महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति माननीय डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के चित्र पर अवन्तिका शर्मा द्वारा माल्यार्पण किया गया।
अवन्तिका शर्मा ने जिला समन्वयक के रूप में कार्यालय में वर्तमान कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि विगत वर्ष में जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद द्वारा विज्ञान को जन जन तक पहुंचाने के संकल्प को साकार करते हुए विभिन्न जन जागरूक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन आदरणीय जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला विज्ञान क्लब का उद्देश्य अंधविश्वासों को दूर करने के साथ नवाचारों को प्रेरित करना है। उन्होंने राज्य स्तरीय नवाचारों की प्रदर्शनी में जनपद के दो कृषकों का भी जिक्र किया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि कु अवन्तिका शर्मा विद्यालय की मेधावी छात्रा है, इससे पूर्व छात्रा ने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 में मेरठ में एवं 50 वीं जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2022 में लखनऊ में भी प्रतिभाग किया है। उन्होंने छात्रा के कार्य की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर कु सोनाली, स्नेहा बघेल, भूमी गुप्ता, अल्तिशा, निवेदिका, शिवानी यादव, गोशिया फारूकी, मोहन, कृष्णा एवं अयाज उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



