google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवादा फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन*

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।। अवादा फाउंडेशन द्वारा जयापुर में निःशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन किया गया। जहां अवादा फाउंडेशन से जुड़े छात्र छात्राओं,कर्मचारियों के साथ आस पास से आये लगभग 300 लोगों को दांत रोग विशेषज्ञ डॉ.वी .के प्रजापति के द्वारा सामान्य ओरल जांच करते हुए, ओरल कैंसर , ब्रश करने के तरीके और मुंह को अच्छे से साफ रखने की जानकारी दी गयी। वहीं डॉ. अनामिका ने लोगों से 6 महीने के अंतराल पर चिकित्सक से मिलते रहने का सुझाव दिया।


अवादा फाउंडेशन के डायरेक्टर ऋतु पटवारी ने कहा दंत स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य के समान ही जरूरी है। यह मुंह, मसूढ़ों और दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही यह शारीरिक आकर्षण को भी बढ़ाता है। दांतों की खराब स्थिति गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है जिसमें हृदय रोग, मोटापा, स्ट्रोक, श्वसन संबंधी दिक्कतें तक शामिल हैं। इस दौरान शिविर में निःशुल्क टूथपेस्ट और दवाओं का वितरण भी हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)