कृति कुमारी पकरीबरावां।
जिलास्तरीय तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता 2022-23, अंडर 12 आयु वर्ग में चयनित पकरीबरावां प्रखण्ड के राजकीय मध्य विद्यालय कोनंदपुर का छात्र गोलू कुमार ने लम्बी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रमंडल स्तरीय खेल में भाग लेने हेतु अपना मार्ग प्रशस्त किया है। विद्यालय परिवार ने उसकी सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए सोमवार को एक समारोह आयोजित कर उसे सम्मानित किया है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आलोक कुमार, शिक्षक रामरतन प्रसाद, कुमार प्रशांत सहित अन्य उपस्थित थे। इधर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने बीआरसी में शारीरिक शिक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय तरंग उत्सव में पकरीबरावां प्रखण्ड के बच्चों ने अपने प्रतिभा को दिखाते हुए सफलता हासिल की है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि इन सफल बच्चों को सही मार्गदर्शन करें ताकि प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर बच्चे अपना प्रतिभा दिखा सके।
- चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत
- गरीबों और भूमिहीनों को मालिकाना हक दिलाना सरकार की प्राथमिकता : शिवनारायण सिंह
- पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकार प्रवीण तिवारी की मां को दी श्रद्धांजलि
- सलारपुर में 5.77 करोड़ रुपये से बनेगा बारातघर, विधायक पंकज सिंह ने किया शिलान्यास
- टीएमयू में आईईईई डे-2026 पर टेक्नोलॉजी और प्रतिभाओं का संगम, एआई और ब्लॉकचेन पर विशेषज्ञों ने दिए व्याख्यान
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



