वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
4 जून। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन छत्र संबल योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने एवं उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विद डिसएबिलिटीज (APD) द्वारा दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा “कवि जी” के निर्देश पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का प्रथम चरण 3 जून को ठाकुरगंज प्रखंड सभागार भवन में तथा दूसरा चरण 4 जून को किशनगंज प्रखंड सभागार भवन में संपन्न हुआ। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने भाग लिया और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, सहायक उपकरणों, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में स्टेट प्रोग्राम मैनेजर यशु पाल, जिला अध्यक्ष मनिन्द्र प्रसाद, जिला सचिव श्याम नंदन गुप्ता, जिला संयुक्त सचिव रोहित दास, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप प्रधान, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कोषांग प्रभारी अशोक कुमार शर्मा, जिला महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मधुलिका श्रेष्ठ, जिला खेलकूद कोषांग प्रभारी सत्यजीत मुखर्जी, डीपीओ सदस्य नौशाद आलम, जिला आरटीआई प्रभारी कमल लाल सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मोहम्मद सईदुल, संगीता कुमारी, विजय कुमार सिंह, राकेश कुमार शाह, तारकेश्वर लाल, जियाउर रहमान, मोहनलाल कर्मकार, करो मुर्मू, मोहम्मद फिरोज आलम, मोहम्मद इस्माइल, अनवर आलम, मनिंद्र दास, आकाश कुमार यादव, बंगा अली एवं शहंशाह प्यारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
अपने संबोधन में अतिथियों ने दिव्यांगजनों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है और ऐसे कार्यक्रम दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं अवसरों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं।
कार्यक्रम में सैकड़ों दिव्यांगजन उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता पर संगठन की ओर से किशनगंज के जिला पदाधिकारी तथा सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, किशनगंज के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।



