google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेहरमा के योगीवीर पहाड़ी पर योग शिविर जारी

समाज जागरण

गोड्डा
मेहरमा प्रखंड के अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित योगीवीर पहाड़ी पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में नियमित योग शिविर जारी है। इसमें स्थानीय बाजार बाराहाट-ईशीपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों के युवा, बुजुर्ग और अन्य लोग शामिल हो रहे हैं। तथा योगाभ्यास कर स्वस्थ हो रहे हैं। योग शिक्षक गौतम यादव के द्वारा प्रत्येक दिन सूर्य नमस्कार,अनुलोम-विलोम, कपालभाति, मंडूकासन, भस्त्रीका प्राणायाम, शितली प्राणायाम, ताड़ासन,हास्यासन, सिंहासन सहित कई प्रकार का योग कराया जा रहा है।

साथ ही इससे होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है।योग शिक्षक ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से हम स्वस्थ्य तो होंगे हीं कई तरह की बीमारी से भी बच सकते हैं। इस दौरान करो योग, रहो निरोग। योग भगाए सारे रोग। सहित कई प्रकार का नारा बुलंद किया गया। इस दौरान लोगों से अपने दिनचर्या में योग को शामिल करने, खान-पान पर नियंत्रण रखने। शाकाहारी तथा पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। साथ हीं लू से बचने के लिए शितली प्राणायाम करने पर बल दिया। इस अवसर पर संजय ठाकुर,पत्रकार अनिल आनंद, मुन्ना शर्मा, कन्हैया यादव, ललन मिश्र, रंजीत भगत, राजीव शर्मा, राजीव कुमार, मुन्ना भगत, अमित कुमार सिन्हा, चन्दन शर्मा, आर के बिहारी सहित कई गणमान्य शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)