google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ढिमरापुर रोड स्थित एक्सिस बैंक मेंदिनदहाड़े मैनेजर पर चाकू अड़ा की लूट मचा हड़कंप, पुलिस जुटि जांच में

समाज जागरण ब्यूरो

रायगढ़। शहर के ढिमरापुर रोड स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे हड़कंप मच गया जब सुबह 3 लोग हेलमेट पहनकर बैंक अंदर घुसे और मैनेजर पर चाकू से हमला कर बैंक से नगदी लूटकर फरार हो गए। बैंक में दिनदहाड़े लूटकांड से अफरा-तफरी मच गई। बैंक में खुलेआम डकैती की सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और हाई अलर्ट पर आ गई है। घटनास्थल पर डीआईजी राम गोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के साथ पुरी पुलिस टीम मौजूद है। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रायगढ़ के चारों दिशाओं में नाकाबंदी कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बैंक कर्मियों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हमले में घायल बैक मैनेजर को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।

सूत्रों से जानकारी मिल रही है की करीब 4 लोगों ने इस लूटकांड को अंजाम दिया 3 लोग बैंक अंदर घुसे थे और रुपये लूटने के बाइक से फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस एक्सिस बैंक के आसपास किसी को जाने नहीं दे रही है और बैंक के अंदर पुलिस की जांच चल रही है। अभी कितने रुपए की लूट हुई है इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी, पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)