google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

100 कलशों से देश में पहुंचेगा रामलला का पूजित अक्षत, देश के 45 प्रांत के 200 कार्यकर्ता आ रहे हैं अयोध्या▪️ राम मंदिर ट्रस्ट ने पूर्ण की तैयारियां

राजेश तिवारी
अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान अयोध्या का संदेश देश भर के रामभक्तों को दिया जाना है। संदेश के साथ उन्हें रामलला के दरबार में पूजित अक्षत देने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 5 नवंबर को देशभर के 45 प्रांत से अयोध्या आए हुए कार्यकर्ताओं को इसे समर्पित किया जाएंगा। जो इस पूजित अक्षत को अपने प्रांतों में लेकर जाएंगे। प्रांत से जिले और जिलों से गांवों तक यह पहुंचाया जाएगा।
श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 होगी। इस दिन अयोध्या सहित देश भर के 5 लाख से अधिक मंदिरों में आयोजित होंगे। इस आमंत्रण के लिए ‘पूजित अक्षत’ विहिप के कार्यकर्ता पहुंचाने वाले हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि सभी राज्यों से विहिप प्रतिनिधियों को 5 नवंबर को अयोध्या बुलाया गया है। प्रत्येक प्रतिनिधि को 5 किलो चावल पीतल के एक कलश में दिए जाएंगे। वे अपने-अपने मंदिरों में इसकी पूजा करके जिले के प्रतिनिधियों को देंगे। इसके बाद, इसे ब्लॉकों, तहसीलों और गांवों में लोगों को भेजा जाएगा।
चंपत राय ने कहा कि भारत वर्ष के 100 स्थान के 200 कार्यकर्ता 4 नवंबर को अयोध्या आएंगे। 5 किलो अक्षत भरा जा सके ऐसे पीतल के कलश में पांच-पांच किलो भरा होगा। 5 नवंबर को दोपहर सुग्रीव किला वाले दर्शन मार्ग पर इन कार्यकर्ताओं को अक्षत भरा हुआ कलश सौपे जाएंगे। आपको भी वहां निमंत्रण भेजा गया है। सुग्रीव किला के पास जहां पुलिस तैनात रहती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)