google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आजादी के अमृत महोत्सव पर सम्मानित किए गए उत्कृष्ट शिक्षक व छात्र

जुनेद अहमद, दैनिक समाज जागरण

रतसड़ (बलिया) : रतसर इंटर कॉलेज रतसर बलिया में उत्कृष्ट शिक्षक व उत्कृष्ट बच्चों को सम्मानित किया गया। जिनका सहयोग आज़ादी के अमृत महोत्सव में रहा।
बेस्ट शिक्षक विजय शंकर पांडेय रहे जिनको अंगवस्त्रम् डायरी पेन और ज्ञान की देवी सरस्वती जी प्रबंधक मुक्तानन्द सिंह द्वारा भेट किया गया। विजय शंकर पांडेय का इस कार्यक्रम में बहुत योगदान रहा जिससे यह कार्यक्रम सफल हो पाया। इस मौके पर रतसर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल और नए शिक्षक स्टाफ की मौजूदगी रही। बच्चों को भी उनके योगदान के लिए अक्सा सचिव दीप्ती सिंह और निवर्तमान ग्राम प्रधान स्मृति सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। हर शिक्षक को विजय शंकर पांडेय से सीख लेनी चाहिए। यह उद्गार स्मृति सिंह के हैं ताकि सरकारी स्कूल के बच्चे कुछ तो आगे बढ़ सकें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)