-भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू ने प्रतिमा पर चढ़ाया पुष्प किया नमन
-सोनकेसरी देवी बालिका विद्यालय जनाड़ी में स्थापित प्रतिमा पर सभी ने किया पुष्पांजलि
शशिकांत ओझा ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण
बलिया : नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित गांव जनाड़ी में जन्मे और अपनी प्रतिभा से सभी को अलौकिक करने वाले अति प्रतिष्ठित डा. प्रेमभूषण अपनी चौथी पुण्यतिथि पर याद किए गए। सभी ने डा. साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी और पुष्पांजलि भी अर्पित किया।
मनाई य
समाजहित और सभी बच्चों की बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से स्थापित सोनकेसरी देवी बालिका विद्यालय जनाडी में स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर ही पुण्यतिथि पर उनको याद करने की श्रद्धांजलि सभा शुरू हुई। विकासखंड दुबहड़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेंद्र राय “गुड्डू” ने उनकी प्रतिमा को माला पहनाया और पुष्पांजलि भी की। डा. साहब को याद करते हुए उनकी कृतियों का बखान करते हुए उनको नमन किया। सभी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और नमन किया। इस दौरान सम्मानित ग्रामवासी पंडित वेद शास्त्री, सुधीर उपाध्याय, नवीन दुबे, धर्मेंद्र पाण्डेय, अवधेश ठाकुर, अनिल पांडेय, अरुण राय, शक्ति नाथ मिश्र, दारा पांडेय एवं स्कूल सभी कर्मचारी एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। स्कूल के प्रबंधक डॉ वेद रत्न पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



