पंकज राघव ब्यूरो संभल दैनिक समाज जागरण
सम्भल । आर्य समाज के युवा संगठन आर्य वीर दल के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आर्य वीर महासम्मेलन का आयोजन बुद्धि बिहार फेस टू मैदान में किया गया, जिसमें दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरिद्वार से स्वामी रामदेव जी महाराज, उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी कई मन्त्री और विधायकों का आगमन हुआ ।
कार्यक्रम के अन्त में पूरे उत्तर प्रदेश में उत्तम व्यायाम शिक्षकों को स्वामी रामदेव जी महाराज ने स्मृति चिन्ह तथा बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह ने वैदिक पटका पहनाकर सम्मानित किया जिसमें जनपद सम्भल के जिला संचालक ज्योति वसु आर्य को सम्मानित किया गया और कहा कि आर्य वीर दल का उत्तर प्रदेश में युवाओं के शारीरिक व चारित्रिक निर्माण के लिए किया गया कार्य सराहनीय है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



