google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फुल्लीडुमर थाना की पुलिस मिनी गन फैक्ट्री का क्या उद्भेदन दो गिरफ्तार


दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह फुलीडूमर /बांका

फुल्लीडुमर थाना की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात इनारावरण गांव के कोडासी में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है |फूलीडूमर थाना के पुलिस पदाधिकारी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात इनरावण के कोडासी गांव में छापेमारी की गई| जहां रामधनी राणा के घर से बंदूक में उपयोग की जाने वाली दो गोली, बंदूक में उपयोग की जाने वाली नाली, हथोड़ा, चिमटा, बिजली से चलने वाली कटर मशीन आदि सहित हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किए गए हैं| साथ ही पुलिस ने हथियार बनाने में लिप्त रामधनी राणा एवं उसके पुत्र पवन कुमार को भी मौके पर से ही गिरफ्तार कर लिया है| वहीं बरामद हथियार बनाने के सामान को शनिवार को बांका पुलिस अधीक्षक के पास ले जाया गया| जहां बांका पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति की जाएगी| वही मालूम हो कि यह गन फैक्ट्री वर्षों से चल रही थी जिसे पुलिस ने उद्भेदन किया है|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)