वाराणसी/हरहुआ – समाज जागरण | रिपोर्ट: अनिल कुमार
भोजूबीर-सिंधौरा मार्ग पर स्थित मुर्दहा गाँव की एक किमी से अधिक लंबी सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। दैत्रा बीर बाबा मंदिर से गाँव तक की यह सड़क अब ठोकरों और हादसों की वजह बन चुकी है। जगह-जगह गड्ढों और जर्जर हालत की वजह से ग्रामीणों को बरसात में जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है।
गाँव की ठकुरान, ब्राह्मण, दलित और राजभर बस्ती के लोग, छात्र-छात्राएं, किसान और नौकरीपेशा लोग — सभी इस एकमात्र मार्ग पर रोजाना सफर करते हैं, लेकिन अब उनका सफर भगवान भरोसे हो गया है।
🛑 ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव ने बताया कि यह सड़क दो वर्ष पूर्व जिला पंचायत से बनी थी, पर मानक और गुणवत्ता की अनदेखी के चलते आज इसकी हालत दयनीय है।
👥 स्थानीय पंचायत सदस्य धर्मेंद्र चौबे, पंकज पाठक, साधना सिंह और ग्रामीण पन्ना लाल गौतम, अजय आर्या, बच्चा पाठक, बृजेश सिंह, लालमन, राजेन्द्र राजभर सहित कई लोगों ने आवाज उठाई है कि ठकुरान बस्ती से मंदिर तक की इस सड़क को तत्काल ठीक कराया जाए।
🔁 बार-बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी सड़क मरम्मत नहीं की गई, जिससे लोगों में रोष है। ग्रामीणों की मांग है कि जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान दे और शीघ्र पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवाए।



