google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

#सीबीएसई ईस्ट ज़ोन हैंडबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन का खत्म

समाज जागरण रंजीत तिवारी
(वाराणसी)। केराकतपुर लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित सीबीएसई ईस्ट ज़ोन हैंडबॉल चैंपियनशिप 2025-26 के तीसरे दिन की प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आई टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और रोमांचक मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
आज के मुकाबलों का परिणाम में अंडर-17 बालक वर्ग में डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल ने डॉ. ए. एल. इशरत मेमोरियल सनबीम स्कूल को 20-6 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर ने सनबीम स्कूल मुगलसराय को 14-4 से पराजित किया। अंडर-19 बालक वर्ग में सनबीम स्कूल बलिया ने सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टिट्यूट सीतापुर को 11-2 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग में आइंस्टीन पब्लिक स्कूल लालगंज ने राजघाट बेसेंट स्कूल को 3-1 से हराया।

अंडर-19 बालिका वर्ग में सनबीम अकैडमी लंका और आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर के बीच मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। अंडर-14 बालक वर्ग में जे. एस. पब्लिक स्कूल, चंदौली ने सनबीम स्कूल बलिया को 2-1 से पराजित किया। आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर ने एस एस पब्लिक स्कूल बाबतपुर को 8-6 से पराजित किया।
सभी मैचों में खिलाड़ियों ने अनुशासन, सहयोग और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।


विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों का आभार व्यक्त किया और छात्रों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।
प्रतियोगिता का समापन 28 जुलाई को किया जाएगा, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। यह जानकारी वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, लोहता की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना मौर्या ने दी।

CBSE, #EastZoneHandball, #HandballChampionship, #SchoolSports, #CBSETournament, #StudentAthletes, #NoidaSports, #HandballMatch, #EastZoneSports, #SchoolGames


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)