
*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
शराब एवं शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे, वाहन जांच अभियान के तहत, सुइया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में, ए एस आई रामजनम व पुलिस बल ने सोमवार 3 October को, नशे की हालत में दो शराबी को गिरफ्तार किया है। आशय की जानकारी देते हुए सुइया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया की दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग मनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देश पर शराब एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध सघन वाहन जांच के क्रम मेंं एएसआई राम जनम व पुलिस बल द्वारा सुइया बोड़वा मुख्य मार्ग के बघेला मोड़ के समीप से दो शराबी को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान कटसकरा गांव के प्रमोद यादव पिता सुरेश यादव एवं संदीप यादव पिता उगन यादव के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों शराबी के विरुद्ध मद्द उत्पाद अधिनियम एवं सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जुर्माना हेतु मंगलवार को बांका न्यायालय भेज दिया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



