देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी
नोएडा गांधी जयंती पर बचपन बचाओ सेवा समिति की द्वारा वंचित बच्चो के बीच स्कूली बैग और टीशर्ट का वितरित किया गया है।
सेक्टर-10 स्थित बी-4 से रविवार को बचपन बचाओ सेवा समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम को डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साह एवम नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया इस अवसर पर उनके हाथो समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए।
स्कूल स्कूल बैग और टीशर्ट का गरीब एवम बंचित परिवारो के बच्चों में वितरण किया।
इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ताओं एवम बच्चो द्वारा यातायात जागरूकता भी रैली निकाली गई जहां लोगो को यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया गया।
डीसीपी ट्रैफिक ने कार्यक्रम को अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य शिक्षा बिना अधूरा है,मनुष्य का सबसे बड़ा हथियार शिक्षा है। शिक्षा पाकर हम हम किसी भी समस्या का मुकाबला कर सकते हैं। आईएएस आईपीएस अधिकारी हो या वकील, पुलिस सेवा, इंजीनियर डॉक्टर बनने के लिए विषय चयन, कारियर काउंसिलिंग करते हुए बच्चों को बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने को कहा।
इंदु प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षा लोगों को सशक्त बनाती है और उन्हें काम के संबंधित क्षेत्रों में रहने और अनुभव के सभी पहलुओं में कुशल बनने में मदद करती है। शिक्षा एकमात्र मूल्यवान संपत्ति है जिसे मनुष्य हीं प्राप्त कर सकता है। शिक्षा एकमात्र आधार है जिस पर मानव जाति का भविष्य निर्भर करता है। हम सभी जानते हैं कि, शिक्षा हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण है। शिक्षा के बदौलत हम चांद पर पहुंच सकते हैं। आज के दौर में नौकरी या व्यवसाय हो,किसी भी कार्य को करने के लिए शिक्षा मूल आवश्यकता है।
जीवन में आगे बढ़ना है तो शिक्षा जरूरी है।
आज के दौर में दुनिया के हर क्षेत्र में शिक्षा आवश्यक है।
सपा के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी ने कहा कि शिक्षा सभी के जीवन में सकारात्मक विचार लाकर नकारात्मक विचारों को हटाती है। शिक्षित मानव को भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक वातावरण में खुद को अनुकूल बना लेता है।
भाजपा नेता श्रीमती सुनीता शारदा ने कहा कि शिक्षा की पहली शुरुवात बाल शिक्षा से होती है,पहला शिक्षा हम घर में सीखते है। सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील रीना राय ने कहा कि शिक्षा का पहला पाठ अपने घर विशेषकर माँ, पापा और घर में उपस्थित सभी लोगों से प्राप्त करते हैं। हमारे माता-पिता ही शिक्षा के महत्व को बताते हैं। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बचपन बचाव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश साह ने किया , बचपन बचाओ सेवा समिति के राष्ट्रीय महासचिव गौरव कुमार ने मंच का संचालन किया वह आए हुए सभी लोगों का समिति की ओर से धन्यवाद दिया
कार्यक्रम में गणेश प्रसाद साह डी.सी.पी. ट्रेफिक नोएडा, श्री इंदु प्रकाश ओ.एस.डी. नोएडा अथॉरिटी श्रीमती रीना राय अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय सुनील चौधरी वरिष्ठ नेता सपा श्रीमती शारदा चतुर्वेदी जी महिला मोर्चा भाजपा विक्रम शेट्टी जी व्यापार संघ नोएडा श्री सुभाष जबरिया जी, बचपन बचाओ सेवा समिति के गौरव कुमार राष्ट्रीय महासचिव सुरेश शाह उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा जी कोषाध्यक्ष, प्रभाकर कुमार राय जी, श्रीमती राधा देवी जी शिक्षिका शहर के कई गणमान्य व्यक्ति जैसे कृष्णा शाह जी, हीरालाल गुप्ता जी, राजेश शाह जी, राम सहेली जी, प्रवीण शुक्ला जी, शिव कुमार राय जी, मुकेश शर्मा जी, विजेंद्र यादव जी, दिनेश दीक्षित जी, सुधीर कुमार जी, दलवीर जी, अशोक शाह जी, अजय जोहरी जी, रोहन शर्मा जी, सौरव शर्मा जी, मुरली शाह जी और यश वर्मा जी उपस्थित रहे I
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








