google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डूंगरपुर में बड़ा हादसा — बहादुर महिला सुरता ने दिखाई अदम्य साहस, डूबती कार से निकाले लोग, 11 माह का शिशु भी बचाया

डूंगरपुर, राजस्थान में आज एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गई। गाड़ी में मौजूद परिवार के लोग गंभीर रूप से फँस गए। घटना स्थल पर 50 से ज़्यादा लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी खतरनाक स्थिति देखते हुए पानी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।



इसी बीच, वहाँ मौजूद सुरता नाम की एक साहसी महिला ने अदम्य हिम्मत का परिचय देते हुए अकेले पानी में छलांग लगाई और कार में फँसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।

सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि सुरता ने केवल अपनी जान जोखिम में डालकर सभी परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला, बल्कि 11 माह के एक मासूम बच्चे को भी बचाकर सभी को चौंका दिया।

स्थानीय लोगों ने सुरता की बहादुरी को सलाम किया और उन्हें “जीवित नायिका” करार दिया।

राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार से अपील की जा रही है कि इस असाधारण साहस और मानवता के कार्य के लिए सुरता को उचित सम्मान और पुरस्कार दिया जाए।

@BhajanlalBjp @RajCMO @PMOIndia @narendramodi
जनता की अपेक्षा है कि सुरता की इस वीरता को राजकीय स्तर पर मान्यता मिले।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)