
सचित्र–
जुनेद अहमद, दैनिक समाज जागरण
रतसर (बलिया) : अक्सा एजूकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी रतसर कला के पदाधिकारियों द्वारा अपनी बहन प्रीति सिंह जी की पुण्यतिथि पर अपने दादा स्व. ठाकुर सहजानन्द सिंह जी के बनाये और गोद लिए अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया स्कूल रतसर कला के बच्चों संग समय बांटा।
बच्चों के निःशुल्क टॉय बैंक/खेल घर का उद्घाटन सचिव दीप्ति सिंह और निवर्तमान ग्राम प्रधान रतसर कला एवं भाजपा जिला मंत्री सुश्री स्मृति सिंह ने किया। इस मौके पर अक्सा अध्यक्ष मुक्तानन्द सिंह व उपाध्यक्ष तृप्ति सिंह, बृजेश कुमार, इस्लामिया प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह की उपस्थिति रही।
संस्था द्वारा अनूठी पहल अपनी बहन की स्मृति में निःशुल्क खिलौना वितरित कर पूर्वांचल मे प्रथम खिलौना घर का उद्घाटन किया गया। इससे बच्चों में नियमित विद्यालय आने व पठन-पाठन में रुचि विकसित हो एवं बच्चों का बौद्धिक,शारीरिक विकास के साथ साथ स्वस्थ व प्रसन्न मन से बच्चों मे पढ़ाई की जिज्ञासा जागृत होगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



