
देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी
नोएडा कोविड महामारी के कारण तीन साल सूनेपन के बाद इस साल श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी के पदाधिकारियों में उत्साह है। कमेटी की ओर से सेक्टर-46 के ए-ब्लॉक में रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। आज इस धार्मिक आयोजन के लिए भूमि पूजन किया गया।
श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि रामलीला मंचन के मद्देनजर आज सेक्टर-46 के ए-ब्लॉक में भूमि पूजन किया गया। मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में आहूति दी गई। इस मौके पर कमेटी के महासचिव विकास बंसल, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, अग्रवाल मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, लघु उद्योग भारती नोएडा महासचिव सत्यवीर सिंह, प्रशांत त्यागी, डीडीआरब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, सपा नेता मनोज चौहान, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, दर्जा प्राप्त मंत्री नवाब सिंह नागर, ओमवीर अवाना, सपा नेता सूबे यादव, महेश यादव, नोएडा संयुक्त ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदपाल चौधरी, महेंद्र यादव, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के चेयरमैन नवनीत गुप्ता, फोनरवा के महासचिव केके जैन, सत्येंद्र शर्मा, सुधीर गोयल, टीसी गौड़, राकेश यादव, सपा के महानगर अध्यक्ष दीपक विग आदि मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



