google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम पंचायत बहूंटा में बाल संरक्षण समिति की बैठक, बाल सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा

जनपद बहराइच में देहात संस्था के तत्वाधान में एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बहूंटा में ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति (VLCPC) की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

बैठक में ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू, रसोइया, पंचायत सहायक, कोटेदार, शिक्षा मित्र, सफाईकर्मी सहित अन्य ग्राम स्तरीय हितधारकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

बैठक की शुरुआत देहात संस्था द्वारा संस्था के कार्यों व बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी से हुई। इसके साथ ही समिति की संरचना, कार्यप्रणाली और ग्राम स्तर पर बच्चों के संरक्षण में VLCPC की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी की रोकथाम तथा बच्चों से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। ग्रामीण महिलाओं एवं समुदाय के सदस्यों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता और सहयोग व्यक्त किया।

इस बैठक को सफल बनाने में देहात संस्था की टीम — रचना मिश्रा, दीपक शुक्ला, चंद्र प्रकाश अवस्थी तथा पुलिस बाल कल्याण अधिकारी राधेश्याम का विशेष योगदान रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)