google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Banka news: ग्रामीणों ने कराई प्रेमी युगल की शादी*

दैनिक समाज जागरण
डॉ अनुप कुमार,बांका

बांका।धोरैया थाना क्षेत्र के रणगांव पंचायत के रहजोर गांव में प्रेम प्रसंग के एक मामले में ग्रामीणों द्वारा एक प्रेमी युगल की शादी कराने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार रणगांव पंचायत के रहजोर गांव निवासी योगेंद्र महतो के पुत्र दिलीप महतो का प्रेम प्रसंग अपने पड़ोस के ही रहने वाली सरगुन महतो की पुत्री बुलबुल कुमारी से बीते तीन साल से चल रहा था।शुक्रवार दोपहर को लडक़ी के घर दोनों को एक साथ लड़की की माँ ने देख लिया।जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों के समझ प्रेमी युगल ने बताया कि बीते तीन सालों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है और दोनो शादी करना चाहता है जिसके बाद दोनों के परिजनों की रजामंदी से दोनों की शादी करा दी गयी |


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)