कमल सिंह लोधा ब्यूरो चीफ
बारां – संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में विशाल सत्संग और दहेज मुक्त विवाह का कार्यक्रम 16 अप्रैल 2023 दिन रविवार को होगा | यह कार्यक्रम बंधन मैरिज गार्डन झालावाड़ रोड बारां में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है | इस विशाल सत्संग में सभी पवित्र धर्मों पर आधारित सभी पवित्र धर्म के शास्त्रों में छुपे गूढ़ रहस्यों को उजागर करते हुए सही भक्ति करने की विधि बताई जाएगी
आपको बता दें संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा एलइडी टीवी के द्वारा विशाल सत्संग का आयोजन किया जाएगा इस विशाल सत्संग में ही एक दहेज मुक्त शादी देखने को मिलेगी | जिसमें बिना कोई दहेज, रीति रिवाज, बैंड बाजा बारात लाए बिना मात्र 17 मिनट में सद्गुरु की आरती रमेनी कर विवाह कराया जायेगा | इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगो की आने की संभावना है |
जिला कोऑर्डिनेटर राजेंद्र दास ने बताया है रविवार को विशाल सत्संग और दहेज मुक्त विवाह का कार्यक्रम होगा जिसमें सभी धर्म प्रेमी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं | हमारे गुरुजी का उद्देश्य है समाज से दहेज रूपी कुरीति को जड़ से खत्म करना और दहेज मुक्त भारत बनाना है |

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



