
सांसद बृजेन्द्र सिंह जी थे मुख्य अतिथि
हरियाणा/हिसार(राजेश सलूजा) : आज बरवाला के वार्ड नं.19 के बूथ न.9,श्री तारा चंद नलवा के कार्यालय में देश के प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘ मन की बात ‘ का 100 वां संस्करण सुना गया | इस मौके पर श्री बृजेन्द्र सिंह जी ( सांसद,हिसार) अतिथि मौजूद रहे |
सही समय पर पहुंचकर वार्ड वासियो द्वारा मन की बात का 100 वां संस्करण बड़े ही चाव से सुना गया | मोदी जी द्वारा इस संस्करण में बेटीयों के प्रति समाज मे जागरूकता,समानता,देश मे महिलाओ द्वारा बनाये जा रहे स्वयं समूह और भी कई बातों का जिक्र किया गया तथा उन लोगों से बात भी की | वार्डवासियों द्वारा मन की बात को सुनने के बाद श्री ताराचन्द नलवा और सांसद बृजेन्द्र जी का आभार जताया और इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद भी दिया |
वार्ड वासियो द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति पर श्री बृजेन्द्र सिंह जी को राशन में आ रही दिक्कतों,नए पानी के टैंकर की व्यवस्था और बच्चो के सुनहरे भविष्य के लिए ई-लाइब्रेरी का ज्ञापन दिया,जिसमे सांसद महोदय द्वारा राशन संबंधित,और पीने के पानी के टैंकर की समस्या को तुरंत प्रभाव से दूर करने का आश्वासन दिया |
इस मौके पर श्री राजबीर वर्मा,ऋषिपाल पंघाल,पार्षद प्रतिनिधि, बलजीत प्लम्बर,अनिल चौहान,देशराज वर्मा,विपिन लोहिया, आदि मौजद थे |
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



