कुलदीप कुमार संवाददाता बड़कागांव
बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में सभी विभागों के कोऑर्डिनेटरों के साथ विकास विशेष बैठक की एवं विकास कार्यों का समीक्षा किया गया। बैठक में सरकार के द्वारा निर्धारित सभी योजनाओं में तेजी लाने का विशेष निर्देश ने दिया । मनरेगा,
प्रधानमंत्री आवास, पंचायती राज 15 वें वित्त आयोग,बाल विकास परियोजना के अलावा अन्य संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान
स्वच्छता से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण एप इंस्टॉल कर फीडबैक देने के कहा गया,कल्याण विभाग,
आपुर्ति विभाग,बिजली आदि की समस्या पर समीक्षा की गई।
बैठक में प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं से संबंधित विभाग के पदाधिकारी, पंचायत सचिव ,रोजगार सेवक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



