google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिया के किनारे मिट्टी बहा श्रद्धालुओं को परेशानी

कुलदीप कुमार संवाददाता बड़‌कागांव

बुढ़वा महादेव जाने वाली मार्ग में 93 हजार रुपए लागत राशि से बना पुलिया के किनारे मिट्टी के नहीं रहने के कारण श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मामले को लेकर संवेदक संजय कुमार ने बताया कि तीन-चार महीना पहले पुलिया का निर्माण किया गया था। जिसमें भारी बारिश के कारण मिट्टी का कटाव हो गया। अभी खेती बाड़ी में थोड़ा व्यस्त हैं जल्द मरम्मत कराया जाएगा। बताते चलें कि उक्त मार्ग से भारी संख्या में श्रद्धालु बाइक एवं चार चक्के वाहन से बुढ़वा महादेव पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु जाते हैं। पुलिया के किनारे मिट्टी का भराव नहीं होने के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है इसलिए प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)