google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के साथ संवर्धन कोर्स में शामिल कराने को लेकर मांग की गयी



सत्येन्द्र कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण

राज्य के प्रारम्भिक विधालयों में डीपीई योग्यताधारी शिक्षकों जो किसी कारणवश संवर्धन कोर्स नहीं कर सके थे उन्हें भी बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के साथ संवर्धन कोर्स में शामिल कराने को लेकर प्रारम्भिक शिक्षक कल्याण संघ , बिहार प्रदेश की ओर से शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव एवं निदेशक प्राथमिक शिक्षा बिहार से मांग की गयी है ।
इस सम्बंध में संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सुमन व प्रदेश महासचिव आनंद मिश्रा ने दिए ज्ञापन में कहा है कि राज्य के प्रारम्भिक विधालयों में डीपीई योग्यताधारी शिक्षकों जो किसी कारणवश संवर्धन से वंचित रह गए थे उन्हें भी बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के साथ होने वाले छह माह का संवर्धन कोर्स में शामिल कराया जाए । दिए गए ज्ञापन में कहा है कि पूर्व में भी संघ की ओर से 6 जून 2022 को भी इस सम्बंध में शिक्षा विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया गया था परंतु समस्या यथावत है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)