google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Big breaking: बिहटा में दिनदहाड़े हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकान से एक करोड़ के आभूषण सहित नगद से भरा बैग लेकर अपराधी हुए फरार



सत्येन्द्र कुमार,संवाददाता,दैनिक समाज जागरण

गुरुवार की सुबह बिहटा थाना के कन्हौली बाजार में दिनदहाड़े गुप्ता ज्वेलर्स दुकान में स्वर्ण व्यवसायी से हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखा कर लाखो रुपये की ज्वेलरी से भड़ा बैग को लूट फरार हो गया,
अपराधी घटना को अंजाम तब दिया जब स्वर्ण व्यवसायी सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुकान पर पंहुच दुकान का ताला खोल रहा था तब ही अपराधी पंहुचकर पिस्टल निकाल कर एक ने भीड़ पर नियंत्रण कर दूसरे ने व्यवसायी को भय दिखा ज्वेलरी से भड़ा बैग लूटकर फरार हो गया।घटना के बाद व्यवसायी सहित आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जामकर हंगामा शुरू कर दिया है ।
बताया जाता है कि कन्हौली निवासी स्वर्ण व्यवसायी जितेन्द्र गुप्ता का कन्हौली बाजार पर गुप्ता ज्वेलर्स नामक दुकान है।गुरुवार को प्रत्येक दिनों की भांति जैसे ही दुकान खोलना चाहा पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियो ने लूट की घटना का अंजाम देकर फरार हो गया। इधर घटना के एक घंटे के बाद पहुंचे पुलिस के साथ आक्रोशित व्यवसाई के लोगों ने नोकझोंक की और थानाध्यक्ष के सामने ही मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे।
इधर घटना की सूचना मिलने का पटना पश्चिम सिटी एसपी राजेश कुमार एवं दानापुर एसपी अभिनव धीमन पहुंचे जहां पर उन्होंने आक्रोशित व्यवसाय व स्थानीय लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की और समझाया, फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने एवं जांच में जुटी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)