थाना क्षेत्र के गंगूली चौक पर मोहन प्रधान के घर को इस कारण से आज बेनीपट्टी प्रशासन ने सील कर दिया कि विगत सितम्बर माह में इस घर से शराब की चार बोतल पुलिस को मिली थी ,जिसे रंजीत मेहता नामक व्यक्ति किराये पर लेकर रहता था जो शराब के कारोबार में लिप्त पाया गया था।इसी कारणवश मध्य निषेध उत्पात विभाग के प्रावधान के आलोक में नीलामी अधिग्रहण का प्रस्ताव विभाग से प्राप्त होने के बाद प्रशासन द्वारा उक्त घर सील कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत सितम्बर माह में रंजीत मेहता किराये का घर लेकर नेपाली देशी शराब का धंधा कर रहा था, जिसके परिणाम स्वरूप प्रशासन ने बड़ी कारवाई शराब कारोबारी के खेलाफ करते हुए तस्कर के किराया पर लिए घर को शील कर दिया है।प्रशासन की इस कारवाई से शराब माफियाओं में हड़कम्प मच गया है।इस दौरान जब घर को सील किया जा रहा था तो अगल बगल के लोग आपस में यह कहते नजर आए की शराब बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन काफी गंभीरता से कारवाई कर रही है।
बेनीपट्टी थाना के तरफ से इस कारवाई में पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष सीताराम प्रसाद के नेतृत्व वाली टीम में थाना के एएसआई शेषनाथ प्रसाद,एएसआई संजीत कुमार,एएसआई रामचन्द्र प्रसाद सहित भारी पुलिस बल शामिल थे।
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रजीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीरबिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई…
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजनत्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक…
- सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामदचोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बेचकर करते थे कमाई, फोन से ऑनलाइन रकम भी करते थे ट्रांसफर नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








