फोटो
जयनगर नित्यानंद झा राजू 24 अक्टूबर
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा और कमला तट स्थित सूर्य देव की प्रतिमा पूजा को लेकर रविवार को मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल अंतर्गत कमला पुल स्थित ‘पर्णकुटी मंदिर’ परिसर में ‘छठ पूजा सेवा समिति’ की एक बैठक आयोजित की गई. समिति के सदस्यों के विचार-विमर्श के बाद भगवान भास्कर की प्रतिमा की पूजा अर्चना करने का निर्णय लिया गया ।समिति के सदस्यों ने बताया कि इसतरह की व्यवस्था पहली बार किया जा रही है।छठ पूजा सेवा समिति के संस्थापक सह अध्यक्ष अजय कापर ने बताया कि प्रतिमा की पूजा अर्चना विधि विधान से एवं श्रद्धा पूर्वक सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया. मौके पर पर व्यवस्थापक- ‘छठ पूजा सेवा समिति’ के सदस्य सूर्यदेव पासवान, सुधांशु कर्ण, पप्पू कुमार पूर्वे, अमित वर्मा, दिलीप कुमार, अर्जुन ठाकुर, संजय चौधरी, कृष्णा कुमार समेत अन्य उपस्थित थे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



