
दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता औरंगाबाद (बिहार) 7 नवंबर 2022 :-
औरंगाबाद जिला के सूर्य नगरी देव में थाना के समीप भाष्कर रिसोर्ट का उद्घाटन औरंगाबाद के विधानपार्षद दिलीप कुमार सिंह के कर कमलों के द्वारा किया गया । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा , भाजपा जिलाप्रवक्ता उज्ज्वल कुमार सिंह , भगवान श्री सूर्य नारायण इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य अरबिंद कुमार सिंह , समाजसेवी योगेंद्र सिंह , पूर्व प्रमुख संजय कुमार गुप्ता , पूर्व मुखिया प्रतिनिधि त्रिभुवन नाथ सिंह , रफीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह , भाजपा महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह , छात्र संघ जिलाध्यक्ष आशिका सिंह , विशेष रूप से उपस्थित हुये । आगत अतिथियों को सामाजिक कार्यकर्ता सह रिसोर्ट संचालक के बड़े भाई आलोक कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुधीर सिंह चंद्रवंशी ने किया । देव क्षेत्र के लोगो की आवश्यकता को देखते हुये देव में बिंटू सिंह के द्वारा मोहित आर्या के सहयोग से रिसोर्ट की शुरुआत किया है । देव में घटती जगह और शादी विवाह , रिंग सेरेमनी एवं मांगलिक कार्यक्रमो के आयोजन में लोगो की कठिनाइयों को देखते हुये भाष्कर रिसोर्ट देव के लिये मिल का पत्थर साबित होगा । देव जैसे पर्यटन स्थली पर बढ़ती भीड़ और घटती जगह के बीच सामंजस्य बिठाने के लिये देव में एक रिसोर्ट की आवश्यकता लोगो की मांग थी जिसे पूरा करने में यह एक सार्थक प्रयास है । आलोक कुमार सिंह ने बताया कि यह रिसोर्ट देव के लोगो की अपेक्षा को पूरा करने और उनकी भावनाओं पूर्ण करने में सफल बन सकेगा । इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या लोगो की उपस्थिति रही ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



