
सत्येंद्र कुमार/ बिहटा
बिहटा : बिहटा पुलिस ने बालू ओवरलोडिंग मामले को लेकर विशेष अभियान चलाते हुए 30 बालू ट्रैक्टर को जब्त किया है.जहां सभी जब्त ट्रैक्टर के ऊपर जिला खनन विभाग के द्वारा लाखों रुपए का जुर्माना लगाया गया है। थानाअध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बालू ओवरलोडिंग मामले को लेकर विशेष अभियान के तहत थानाक्षेत्र के अलग-अलग जगह से कुल 30 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है जिसके ऊपर जिला खनन विभाग ने लगभग 12लाख रुपए का जुर्माना लगाया है फिलहाल इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



