google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भक्ति जागरण का हुआ आयोजन, बीडीओ – प्रमुख ने किया उद्घाटन , पुरी रात झुमें श्रोता।

दैनिक समाज जागरण, सत्यदेव सिंह हसपुरा प्रखंड़,
हसपुरा (औरंगाबाद) 3 अक्टूबर 2022 — शारदीय नवरात्र के अवसर पर हसपुरा बाजार के बड़ी खेल मैदान स्थित मां काली की पूजा स्थल के प्रांगण में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन बीडीओ अभय कुमार, प्रमुख विजय कुमार, जिप प्रतिनिधि मो. एकलाख खां , लोजपा नेता विजय अकेला, मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद, एएसआई रामचंद्र पासवान, मनोज कुमार, उपमुखिया विकास कुमार, सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह, समाजसेवी लीला देवी,सुशीला देवी,रघुनंदन कुशवाहा सहित दर्जनों गण्यमान लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व उप प्रमुख अनील आर्य व शिक्षक मनोज कुमार ने किया। आगत अतिथि का स्वागत मां काली पूजा समिति के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र देकर किया गया। बीडीओ अभय कुमार, प्रमुख विजय कुमार व जिप प्रतिनिधि मो.एकलाख खां ने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम में जहां माता रानी की जागरण हो वहां आपसी भाईचारा का सौहार्द बढ़ता है।

वक्ताओं ने कहा शारदीय नवरात्र का त्योहार दशहरा ,मानव मन के आसुरी शक्ति पर परमात्मा द्वारा प्राप्त दिव्य गुणों के विजय का प्रतीक है। आयोजन समिति के राजू कुमार,दिलीप कुमार, शंकर गुप्ता,विमल यादव, प्रमोद गुप्ता,राजू गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन पर अतिथियों सहित श्रोताओं के प्रति आभार जताया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)