बिहार में 05 जनवरी 2023 से शुरू होने वाले बांका से बोधगया तक के भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी -कांग्रेस

दैनिक समाज जागरण
विश्वनाथ आनंद
गया ( बिहार) 31 दिसंबर 2022- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सांसद डा अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में 05 जनवरी 2023 से मंदार पर्वत बांका से बोधगया तक के 1200 किलोमीटर की शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने हेतु राज्य के सभी 38 जिला में तैयारी चल रही है,भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे की उद्घोषणा, संबोधन से होगा। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुएअखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहीं l उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की गया में तैयारी हेतु 02 जनवरी 2023 को 11: 00 बजे दिन में स्थानीय गया जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय राजेंद्र आश्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न होगा, जिसमे प्रमंडलीय प्रवेक्षक पूर्व विधायक ज्योति , जिला प्रवेक्ष्क औरंगाबाद शहर के विधायक आनंद शंकर, एवम् प्रवीण शर्मा शामिल होंगे। वही बैठक में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, कांग्रेस सेवादल, इंटक, सहित सभी प्रकोष्ठ के जिला, प्रखंड, पंचायत, एवम् वार्ड स्तर के नेता, कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिसकी सूचना जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा सभी को भेजी जा रही है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम् बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशा निर्देशन में बिहार में शुरू होने जा रहे भारत जोड़ो यात्रा एवम् हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से प्रदेश, जिला, प्रखंड, पंचायत, गांव, मुहाल्ला, वार्ड स्तर तक राहुल गांधी का संदेश व मोदी सरकार के खिराफ आरोप पत्र वितरित करने तथा देश में बढ़ती हुई कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, के खिलाफ आंदोलन को और तेज करना है। उन्होंनेआज चॉक स्थित गया जिला कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय में जुटे प्रो विजय कुमार मिठू, राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, अमरजीत कुमार,शशिकांत सिन्हा,मौलाना आफताब आलम खा, कैलाश यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा आदि ने जिला के तमाम सम्मानित कांग्रेस पार्टी के नेता,कार्यकर्ता,समर्थक, सामाजिक संगठनों, किसान, मजदूर, छात्र नौजवान से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।