सुभाष जी जिला संवाददाता सहरसा बिहार
(सहरसा) पतरघट थाना क्षेत्र के धबौली दक्षिणी पंचायत टेकनमा में रविवार को 11:30 बजे दिन में बाद में भारी बारिश के साथ बज्रपात होने से टेकनमा वार्ड 11 निवासी रामचंद्र यादव का 30 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव का मौत हुआ। परिजनों ने बताया कि कमलेश यादव बहियार में अपने ही खेत पर घूमने गया था। बारिश होने पर अपने घर लौट रहा था। उसी बीच ठनका गिरने के चपेट में आने पर मौत हुआ। जानकारी मिलते ही परिजन पहुंच कर घर लाया। तब तक में दम तौड़ दिया।
ग्रामीणों द्वारा पतरघट पुलिस को सूचना दिया। पतरघट थाना से पुअनि
विकास सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर सभी तरह की जानकारी लिए। तत् पश्चात कागजी प्रक्रिया करते हुए शव अपने कब्जे में लिए। और पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया में लग गए। मृतक कमलेश यादव की पत्नी डोली कुमारी,जिसका उम्र 26 वर्ष की है ।कमलेश यादव को दो पुत्र एक पुत्र मानव कुमार 05 वर्षों दूसरा पुत्र मानस कुमार उनका उम्र 3 वर्ष। कमलेश यादव की मौत के घटना सुनने की बाद सन्नाटा कोहराम सा मच गया। माता-पिता पत्नी रो रो कर बुरा हाल, देखने वाले सभी को आंख में आंसू गिर रहे थे।
मौके पर मौजूद मुखिया संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र राणा, सरपंच रामनाथ मंडल, समिति मुकेश यादव,सत्यनारायण यादव,दिपनारायण यादव,सकल यादव,ललटु यादव, रणधीर यादव,बालो यादव, भोला प्रसाद यादव, बिजली यादव, विकाश यादव, वकील यादव, छोटी यादव, मुन्ना कुमार, राजीव यादव,बोकु यादव , रंजीत यादव, भागवत प्रसाद यादव,पलटु यादव, दिलीप यादव, बिरेंद्र राम, डीलर संजीत राम, मोहम्मद कलाम, अरविंद मंडल,विकाश मंडल, उमेश राम, कुलो पंडित, बलराम रजक,बरूण यादव, निरंजन राम, महेश्वरी यादव अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



