

दैनिक समाज जागरण विकास शर्मा
नगीना |भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग द्वारा एक किसान के खेत पर बिजली टावर लगाने के विरोध में अनिश्चितकालीन सातवें दिन भी जारी रहा।
भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह के नेतृत्व में तीसरे दिन दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के दौरान उन्होंने बताया कि ग्राम हरगांव चांदन में विद्युत विभाग द्वारा एक लाख 32 हजार केवी का बिजली टावर किसान मूलचंद के खेत पर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान मूलचंद ने घर बनाने का हवाला देते हुए इसका विरोध किया है लेकिन विरोध विभाग के अधिकारी मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि किसान मूलचंद के कहने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता गांव पहुंचे और सातवे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। धरने पर चौधरी बलजीत सिंह,। राजवीर सिंह मूलचंद सिंह मनोज कुमार हरजिंदर सिंह हरविंदर सिंह आदेश कुमार राजपाल सिंह बंटी सिंह कुवॅरपाल सिंह शेखर सिंह दीवान सिंह मोनू कुमार अजय पाल सिंह सोनू अंसारी राम भजन सिंह, राहुल चौधरी, सोनू चौधरी, अमित कुमार, मलखान सिंह, बाबू राम सिंह ,मान पाल सिंह, डॉक्टर देवेंद्र, सिंह मंगू सिंह, विजय सिंहआदि मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



