श्री श्री रामलीला महोत्सव का 18वां उत्सव।*
*विशेष संवाददाता विनय प्रकाश मिश्रा।*
*कानपुर।* श्री श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान मे चन्द्र नगर पार्क, जगईपुरवा चौराहे पर 7 दिवसीय रामलीला का भव्य आयोजन किया गया। आज रामलीला में वन गमन, हनुमान आगमन, सीता हरण आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में राम भक्त ने राम लीला का आनन्द लिया। आज इसमें प्रमुख रूप से कानपुर नगर सांसद प्रत्याशी आलोक मिश्रा, पार्षद जितेन्द्र चौरसिया, वकील विनय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार विनय प्रकाश मिश्रा इंडियन एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री आदि लोग उपस्थित रहे। कांग्रेस सांसद प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति को जीवित रखती है। हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। विनोद मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा,कामता प्रसाद द्विवेदी व टीम के लोग सराहनीय कार्य कर रहे हैं। 18 वर्ष से लगातार रामलीला कराने का कार्य कराते रहना एक सौभाग्य की बात है। स्नातक घर्म का कार्य करना हमें सीख देती है। नवयुवको को भगवान राम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। पार्षद जितेन्द्र चौरसिया ने कहा कि हिंदू परिवार में एकता रखने के लिए आज एक शस्त्र रखने की जरूरत है लेकिन उसका गलत उपयोग नहीं करना चाहिए। अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि जनता के सहयोग से 18 वर्ष से यह कार्यक्रम कराते आ रहे हैं। दशहरा के बाद रामलीला का मंचन कराने का उपदेश बाहर के कलाकारों को बुलाकर एक अच्छा संदेश देना है। हमारे रामलीला में भारतीय संस्कृति का घ्यान रखा जाता है। उन्नाव, मथुरा, चित्रकूट, वंदावन, इलाहाबाद,बनारस से कलाकार आते हैं। लाल बंगला रामलीला कमेटी की टीम की तरफ से आलोक मिश्रा,विनय प्रकाश मिश्रा, वकील विनय कुमार, पाषर्द जितेन्द्र चौरसिया,सपा नेता सोनू त्रिपाठी को राम नाम का रूपटटा पहना कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। महिला उपाध्याय ममता मिश्रा को राम नाम रूपटटा पहना कर स्वागत व अभिनन्दन सीता वर्मा व गीता शर्मा ने किया। इसमें प्रमुख रूप से इन्द्रेश मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा, घमेन्द्र अवस्थी,कामता द्विवेदी, , मुरलीधर यादव, विनोद शुक्ला,श्री कांत जायसवाल, अतुल पांडेय, शिखा अग्रवाल , गीता शर्मा,सीता वर्मा, ममता मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



