ऊपरघाट के मृतक प्रवासी मज़दूर के परिजनों से मिले प्रवासी के हितैशी समाजसेवी भुनेश्वर कुमार महतो ,संस्था के प्रयास से मिला मुवाजा, अस्पताल से उठा शव ।

भुनेश्वर कुमार महातो ,संवाददाता – समाज जागरण

बेरमो / ऊपरघाट : नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित बरई पंचायत के जुरामना निवासी नारायण महतो के पुत्र उमेश महतो मुम्बई में एसएन इंजीनियरिंग कंपनी में काम करता था। जिन्हें 31 दिसंबर को कार्य के दौरान विद्युत स्पर्धात से मौत हो गया था। कंपनी के द्वारा मुआवजा नहीं मिलने के कारण शव साथी लोग नहीं उठा रहे थे। सुचना मिलते हीं प्रवासी मजदूर में हितार्थ में काम करने वाले समाजसेवी भुनेश्वर कुमार महातो ने मृतक के घर पहुँचकर परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। और अपने सहयोगी आदर्श श्रमिक एकता सामाजिक संस्था से संपर्क कर परिजन को उचित मुवाजा दिलाने में सफल रहे। बता दे की संस्था के हेमंत महतो अपने सहयोगियों के साथ मुम्बई अस्पताल पहुंचकर कंपनी के सचिन कुमार से वार्ता कर शव को झारखंड भेजा।

वार्ता में तत्काल परिजनों के खाते में 3 लाख 21 हजार व बीमा का लाभ साथ ही ईपीएफ से परिजन को पेंशन दिया जाएगा। उमेश महतो अपने पीछे दिव्यांग पिता नारायण महतो, माता मुनिया देवी, पत्नी पायल देवी, पुत्र युवराज 2.5 वर्षीय व धीरज कुमार नौ माह सहित दो भाई को छोड़ गया। मृतक का शव 5वा दिन मंगलवार को सड़क मार्ग से घर पहुँचने की सम्भवना है। वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले नावाडीह प्रखण्ड (ऊपरघाट) निवाशी समाजसेवी भुनेश्वर कुमार महातो संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रोजगार की तलाश में झारखंड के लोग बाहर जाते हैं.

उनकी विभिन्न कारणों से मौत हो जाती है. प्रवासी मजदूरों की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. राज्य सरकार को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करने चाहिए, ताकि मजदूरों के पलायन और इस तरह ह्दय विदारक घटनाएं रोके जा सके। आदर्श श्रमिक एकता सामाजिक संस्था के सदस्यों ने एक ही स्वर मे बताया कि अपार दुख की इस घड़ी में संस्था पीड़ित परिवार के साथ है. यह संस्था के सभी सदस्य इस परिवार का भाई व बेटा बनकर हरसंभव सहयोग करेंगे. बताया कि यह संस्था लाचार, बेवश और पीड़ित प्रताड़ित परिवारों के सुख दुख का भागीदार बनता है. इससे पूर्व भी कई पीड़ित परिवारों को अपेक्षित सहयोग किया गया है और मौका मिला तो आगे भी करते रहेंगे. इस संबंध में समाजसेवी नागेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, उपायुक्त, सीओ व बीडीओ को ट्वीट कर शव को पैतृक गांव लाने की गुहार लगाता रहा। मुम्बई में वार्ता में संस्था के हेमंत महतो, दौलत महतो, अर्जुन महतो, भीम महतो, लाल यादव सहित कई थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)